बुधवार, 26 जनवरी 2011

गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई...


ये रोज कोई पूछता है मेरे कान में,
हिंदोस्ताँ कहाँ है अब हिंदोस्तान में !!!
इन बादलों की आँख में पानी नहीं रहा,
तन बेचती है भूख एक मुट्ठी धान में !!!
तस्वीर के लिये भी कोई रूप चाहिये,
ये आईना अभिशाप है सूने मकान में !!!
जनतंत्र में जोंकों की कोई आस्था नहीं,
क्या फ़ायदा संशोधनों से संविधान में......!!!
धन्यवाद...
समीर सृजन
फैकल्टी,
डिपार्टमेंट ऑफ़ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन,
रांची यूनिवर्सिटीरांची 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें